तहसील मड़ावरा में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सुनेंगे जनशिकायतें
Lalitpur
शनिवार को जनपद की समस्त तहसील में आयोजित होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस
निष्पक्ष जन अवलोक। (संवाददाता)
अरविन्द कुमार पटेल।
ललितपुर। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील मड़ावरा में प्रातः 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा, जिसमें जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक एवं सभी जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहकर जनता की समस्यायें सुनेंगे और उनका निस्तारण करायेंगे। इसके अतिरिक्त जनपद की समस्त तहसीलों में भी सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन भी किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि प्रातः 10 बजे से सम्पूर्ण समाधान दिवस पर उपस्थित रहकर जन शिकायतों का प्रभावी निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।