ग्राम हरसिंहपुर व मल्लेपुर में जल प्लावन के कारण फसल क्षति आकलन के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

ग्राम हरसिंहपुर व मल्लेपुर में जल प्लावन के कारण फसल क्षति आकलन के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

निष्पक्ष जन अवलोकन मनोज अग्रहरि

मीरजापुर गंगा नदी में जल स्तर वृद्धि के कारण विकास खण्ड कोन के ग्राम हरसिंहपुर व मल्लेपुर में जल प्लावन से प्रभावित कृषि फसल क्षति आकलन के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल ने सम्बन्धित अधिकारियों व लेखपालों के साथ निरीक्षण किया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर आसाराम वर्मा, आपदा विशेषज्ञ अंकुर गुप्ता उपस्थित रहें।