भारतीय मजदूर संघ बाराबंकी द्वारा मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, हुई गोष्ठी

भारतीय मजदूर संघ बाराबंकी द्वारा मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, हुई गोष्ठी

निष्पक्ष जनअवलोकन बाराबंकी।विकास खण्ड दरियाबाद में संघ के पदाधिकारियों द्वारा पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण किया गया।एवं बिचार गोष्ठी कर पर्यावरण सुरक्षा और भारतीय मजदूर संघ के स्थापना के सात दशक पर व्यापक चर्चा हुई। वृक्षारोपण कार्यक्रम में संघ के जिला मन्त्री कमल किशोर मिश्र।जिला संगठन मन्त्री - आर पी सिंह, जिला कोषाध्यक्ष - लव प्रसाद मौर्य, बरिष्ठ पदाधिकारी अल्केश अवस्थी, मोहन श्रीवास्तव, राज्य कर्मचारी एसोसिएशन के जिला कार्यकारिणी सदस्य - तुहिन गुप्ता, निर्मल कुमार।आदि ने भाग लियाऔर बिचार गोष्ठी में सौकड़ो आशा बहुऐं और आंगनबाड़ी शिक्षिका शामिल हुई।जिला मंत्री ने भारतीय मजदूर संघ के 70 बर्ष पर शून्य से शिखर तक के सफर पर प्रकाश डाला।