राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन मिर्जापुर की जिला कमेटी घोषित

राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन मिर्जापुर की जिला कमेटी घोषित

 

निष्पक्ष जन अवलोकन। मनोज अग्रहरि।

मिर्जापुर।राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन मिर्जापुर की जिला टीम की बैठक गत दिनों रतनगंज में संपन्न हुई। जिसमें अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री रविंद्र जायसवाल, चुनाव अधिकारी विंध्यवासिनी केसरवानी, चुनाव सह अधिकारी अखिलेश मिश्रा एवं वरिष्ठ अधिवक्ता इरशाद अहमद, नगर प्रभारी नितेश सिंह, नगर अध्यक्ष सत्यम कुमार उपस्थित रहें।
     बैठक के दौरान जिला कार्यवाहक अध्यक्ष रजनीकांत राय द्वारा संगठन की जिला टीम का गठन एवं विस्तार किया गया। जिसमें जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में सुरेंद्र गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष के रूप में विजेंद्र गुप्ता,अभिषेक जायसवाल, मनोज सेठ, मनमोहन जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष के रूप में हुकुमचंद मौर्य (सभासद), जिला वरिष्ठ संगठन मंत्री के रूप में भोलानाथ साहू, जिला संगठन मंत्री के रूप में अनूप गुप्ता, आशुतोष केसरवानी, जिला मंत्री के रूप में डॉ आसिफ खान, सुरेंद्र केसरवानी, धर्मदीप जायसवाल, रितेश चौरसिया, फरीद कमर, भीमेश्वर कुशवाहा, संजय गुप्ता, इरफान खान, विजय गुप्ता, एवं कार्य समिति सदस्य के रूप में मिलाप चंद्र गुप्ता, सोनू वर्मा, कृष्ण कुमार, प्रकाश चंद निषाद, राजेश सोनी को नामित किया गया। आये हुए सभी अतिथियों एवं बैठक में उपस्थित व्यापारियों द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारीयों को शुभकामनाओं के साथ उत्साहवर्धन करते हुए उम्मीद जताई गई कि वे अपने दायित्व का निर्वहन करने में सफल रहेंगे।
   प्रदेश महामंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा संगठन व्यापारी समाज के हित के साथ ही समय-समय पर सामाजिक कार्य भी करते रहता है।संगठन का प्रयास रहता है कि व्यापारी समाज का अनावश्यक उत्पीड़न न होने पाए।  जहां भी पीड़ित व्यापारी को सहयोग एवं न्याय की जरूरत पड़ती है, उनका संगठन उसके साथ मजबूती के साथ खड़ा रहता है। साथ ही उन्होंने संगठन की मजबूती एवं विस्तार के लिए हर वर्ग के व्यापारियों को संगठन से जोड़ने पर बल दिया।
   संगठन के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष रजनीकांत राय ने संगठन के सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई देते हुए उनके दायित्व एवं व्यापारी हित में कार्य करने के लिए अवगत कराया। आगामी समय में संगठन के सभी पदाधिकारियों के लिए कार्य बोधशाला का आयोजन भी किया जाएगा।वरिष्ठ अधिवक्ता इरशाद अहमद ने नवनियुक्त पदाधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कानूनी सलाह एवं कार्य के लिए  हमेशा संगठन के साथ खड़े रहेंगे।बैठक का संचालन नगर प्रभारी नितेश सिंह द्वारा किया गया।बैठक में प्रमुख रूप से पवन केसरवानी, अक्षत अग्रहरि, राजकुमार गुप्ता, संजय कुमार, राकेश गुप्ता एवं अजय जायसवाल उपस्थित रहें।