थाना सम्पूर्ण समाधान दिवस में चार प्रार्थना पत्रों का मौके पर किया गया निस्तारण

थाना सम्पूर्ण समाधान दिवस में चार प्रार्थना पत्रों का मौके पर किया गया निस्तारण

निष्पक्ष जन अवलोकन 

अजय रावत 

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। सम्पूर्ण समाधान दिवस कोतवाली बदोसराय उपजिलाधिकारी प्रीती सिंह की अध्यक्षता एंव थानाध्यक्ष बदोसराय सन्तोष कुमार के संयोजन में हुआ जिसमें कुल 7 प्रार्थना पत्र आये। चार प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया है। तीन मामलों में राजस्व व पुलिस टीम मौके पर भेजी गई है।शनिवार को कोतवाली बदोसराय परिसर के सभाकक्ष में हुये सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी प्रीती सिंह ने ग्रामीणों की समस्यायों को मनोयोग पूर्वक सुनकर सम्बंधित राजस्व कर्मियों एंव पुलिस कर्मियों को समस्याओं का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। थाना प्रभारी संन्तोष कुमार ने बताया है कि कुल 7 शिकायतें आंयी जिसमें 4 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया है। तीन मामलों में राजस्व व पुलिस टीम मौके पर भेजी गई है।दिवस में राजस्व निरीक्षक अवधेश कुमार आशुतोष मिश्रा, संदीप कुमार वर्मा विनय कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।