जिला अधिकारी प्रियंका निरंजन ने विंध्य कॉरिडोर का किया निरीक्षण

जिला अधिकारी प्रियंका निरंजन ने विंध्य कॉरिडोर का किया निरीक्षण

निष्पक्ष जन अवलोकन

रितेश कुमार गुप्ता

मीरजापुर। गुरुवार को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व अपर जिलाधिकारी रा/वि शिव प्रताप शुक्ला तथा विंध्य कॉरिडोर से संबंधित अधिकारियों के साथ मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर का किया निरीक्षण। ज्ञात हो की बरसात के बाद जल जमाव और अन्य समस्याओं के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे। जिसको संज्ञान में लेते हुए  पूरे कॉरिडोर परिसर का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित को दिशा निर्देश भी दिया गया।
अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि मंदिर परिसर में बारिश के कारण जल जमाव होने का कारण परिसर में छोटे छोटे छिद्र थे पानी की निकासी के लिए जिसके कारण जल जमाव हो जाते थे। अब उस छिद्र के अतिरिक्त जल निकासी हेतु जाली लगाया जाएगा। जिससे बारिश में जल जमाव की समस्या नहीं होगी।