बीजेपी बूथ अध्यक्षों को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया संबोधित

बीजेपी बूथ अध्यक्षों को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया संबोधित

बीजेपी  बूथ अध्यक्षों को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया संबोधित

निष्पक्ष जन अवलोकन

सतीश कुमार सिंह 

सीतापुर भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में सीतापुर सदर विधानसभा के खैराबाद स्थित जेपी लान में बूथ अध्यक्ष बैठक में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा पहुंचकर सदर विधानसभा के बूथ अध्यक्षों को संबोधित किया गया बैठक को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का बूथ अध्यक्ष पार्टी का महत्वपूर्ण अंग है अपने कुशल बूथ प्रबंधन से प्रत्येक बूथ अध्यक्ष को अपने बूथ पर कम से कम पिछले चुनाव की तुलना में 370 वोट अधिक भाजपा के पक्ष में मतदान करना है उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि हमारी केंद्र व प्रदेश सरकार की 300 से ज्यादा जनकल्याणकारी योजनाएं चल रही है देश में ऐसा कोई नागरिक नहीं है जिसे किसी भी योजना के अंतर्गत लाभान्वित होने का मौका न मिला हो ऐसे में पार्टी पदाधिकारियों को जन-जन में जागरण करते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करना है जनता का आशीष भारतीय जनता पार्टी के साथ दिख रहा है आज उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही सरकार के कारण संपूर्ण प्रदेश गुंडा मुक्त हो गया है जिससे व्यापारी वर्ग व आमजन काफी राहत महसूस कर रहा है वह भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ा है 2024 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। और नरेंद्र मोदी तीसरी बार भारत माता की सेवा के लिए देश के प्रधानमंत्री पद पर विराजमान होने जा रहे हैं बस चुनाव की अंतिम बेला में बूथ अध्यक्षों को अपने दायित्वों का अनुशासनात्मक निर्वहन करना है भारतीय जनता पार्टी एक सुनहरे भारत का निर्माण करने जा रही है जिसमें सभी पदाधिकारियों और बूथ अध्यक्षों का विशेष योगदान रहने वाला है। बैठक में बोलते हुए सदर सांसद / सीतापुर सदर भाजपा प्रत्याशी राजेश वर्मा ने कहा की संपूर्ण लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में माहौल तैयार हो चुका है बस मतदान होने की देरी बची है और इस बार भाजपा के पक्ष में जितना मजबूत माहौल बना नजर आ रहा है इतना पूर्व में कभी नजर नहीं आया राजेश वर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी सीतापुर सदर लोकसभा में अब तक की सबसे बड़ी जीत 2024 के चुनाव में दर्ज करने जा रही है ऐसे में सभी पदाधिकारियों व बूथ अध्यक्षों को परिश्रम की पराकाष्ठा करनी है और अपने कमल निशान पर जन-जन से मतदान कराना है कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया की सीतापुर की पावन भूमि पर सदर विधानसभा की बूथ अध्यक्ष बैठक में बूथ अध्यक्षों का उत्साह देखकर ऐसा लग रहा है कि यह विधानसभा भारतीय जनता पार्टी को इतना प्रचंड सहयोग देने जा रही है की इसी विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी इतनी बड़ी लीड लेगी जिसका पीछा विपक्षी कभी नहीं कर पाएंगे जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने सदर विधानसभा के बूथ अध्यक्षों को पार्टी के कई संघटनात्मक नियमों से अवगत कराया और मतदाता वोटर पर्ची वितरण पर बूथ अध्यक्षों के कर्तव्य के विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिला अध्यक्ष ने बताया की बूथ अध्यक्ष पार्टी की रीढ़ है और हम सबके सर्वोच्च सम्मान का पात्र है वह भारतीय जनता पार्टी को शिखर पर पहुंचने वाला कारक है उन्होंने बैठक में आए सभी बूथ अध्यक्षों का अभिनंदन किया बैठक को सदर विधायक व नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु ने संबोधित करते हुए कहा की सदर विधानसभा में सभी बूथ अध्यक्षों को अपने बूथ का एक-एक वोट भारतीय जनता पार्टी को दिलवाना है और इसके लिए कठोर परिश्रम करने से पीछे नहीं हटना है। बैठक को जिला प्रभारी नीरज सिंह ने भी संबोधित किया एवं सभी बूथ अध्यक्षों से भारतीय जनता पार्टी के नियमानुसार कार्य करते हुए प्रत्येक बूथ पर कमल खिलाने का आवाहन किया। बैठक को खैराबाद नगर पालिका की अध्यक्ष बेबी अभिषेक गुप्ता, व सीतापुर नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अवस्थी द्वारा भी संबोधित किया गया

इसके बाद मोहनलालगंज सुरक्षित सीट के अंतर्गत सिधौली विधानसभा में भी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा बूथ अध्यक्ष बैठक को संबोधित किया गया एवं बूथ अध्यक्ष संवाद किया गया उक्त बैठक में सिधौली विधायक मनीष रावत मोहनलालगंज सुरक्षित सीट के सांसद भारत सरकार में नगर विकास राज्य मंत्री कौशल किशोर लोकसभा संयोजक, प्रभारी आदि ने अपने विचार रखकर बूथ अध्यक्षों को संबोधित किया साथ ही विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान क्षेत्रीय महामंत्री अवध क्षेत्र नीरज वर्मा ,पूर्व एमएलसी भरत त्रिपाठी, भाजपा नेत्री गीता सिंह लोकसभा संयोजक अजय गुप्ता लोकसभा प्रभारी दिनेश तिवारी जया सिंह नैमिष रतन तिवारी आदि ने भी अपने विचार रखें।