पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

पुरस्कार वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन। निष्पक्ष जन अवलोकन संत कबीर नगर। संत कबीर नगर जनपद के विकास खंड नाथनगर अन्तर्गत ग्राम पुतसर मे राम नारायण पान्डेय इण्टर कालेज राइजिंग स्टार एकेड‌मी, पुतसर संत कबीर नगर में पुरस्कार वितण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि - खलीलाबाद के लोकप्रिय सांसद प्रवीण निषाद एवं विशिष्ट अतिथि धनघटा विधान सभा के जन प्रिय विधायक गणेश चन्द्र चौहान की सादर उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन - राजेन्द्र राय ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन मां सरस्वती की वंदना से प्रारम्भ हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के शैक्षणिक कार्यक्रम गीत, नाटक, एव समूह गान का आयोजन किया गया। जिसे दीर्घा मे बैठे दर्शको ने खूब वाहवाही के साथ आनंद लेते हुए विद्यालय परिवार का उत्साहवर्धन करते रहे। संस्था के प्रधानाचार्य त्रियुगी नाथ पाण्डेय ने सभी गणमान्य अतिथियो विशिष्ट जन एवं शुभेच्छुओ के प्रति सादर आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम मे अपने संबोधन मे सांसद प्रवीण निषाद ने कहा कि - विद्यालय मे होने वाले कार्यक्रम समाज को सर्वोन्मुखी बनाते है। इस प्रकार के कार्यक्रम से समाज को एक नई दिशा मिलती है।विशिष्ट अतिथि गणेश चन्द्र चौहान ने अपने संबोधन मे कहा कि- शिक्षा मानव समाज के सभ्यता की रीढ़ है।बिना शिक्षा के मानव का जीवन निरंकुश हो जाता है शिक्षा एवं शैक्षणिक कार्यक्रम बच्चो मे नवीन चेतना का विकास करते है। जो इस विद्यालय मे पुष्पित एवं पल्लवित होता दिख रहा है। विद्यालय मे निम्न प्रतिभागियो एवं प्रतियोगियो ने निम्नवत् स्थान प्राप्त किया। ① अंशिका ओझा पुत्री कमलेश ओझा 469/500, 93.80%. जिला मे आठवी रैंक ② प्रांजल पुत्र हरीराम 468/500, 98.60% 9वां रैंक ② अंजली पान्डेय, सुष्मिता पान्डेय, सौरव पान्डेय, प्रिंसी मिश्रा जागृति पान्डेय, मुनिकेश, कंचन, आदर्श, इत्यादि लोगो ने जिला एवं तहसील मे उच्च स्थान प्राप्त किया राइजिंग स्टार एकेड्‌मी के तेजस्वी बच्चो मे सृष्टि, कल्पना ,अभय,सोनी,नेकक्षा मे प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल कर सबका सम्मान बढ़ाया। इसके साथ ही गायत्री परिवार द्वारा आयोजित भारती संस्कृति ज्ञान परीक्षा मे विद्यालय के छात्र ने विशेष स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से - सिद्ध नाथ पान्डेय (ग्राम प्रधान महोबरा), कृष्ण राम चौधरी,ओम प्रकाश मिश्र दुर्विजय राय अजीत कुमार रामप्रताप मिश्र, निश्चल पान्डेय, रोहित, उपाध्याय, रत्नेश मिश्रा,अजय कुमार मिश्र कमलेशराय आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।