नौटंकी के दुनिया के सरताज का हुआ अंत मशहूर नौटंकी कलाकार रंपत हरामी का निधन

नौटंकी के दुनिया के सरताज का हुआ अंत मशहूर नौटंकी कलाकार रंपत हरामी का निधन

निष्पक्ष जन अवलोकन।

संवाददाता

कानपुर।में नौटंकी की दुनिया के मशहूर रहे 62 वर्षीय रंपत हरामी का आज सोमवार को लंबी बीमारी के चलते कानपुर के हैलट अस्पताल में निधन हो गया।मिली जानकारी के अनुसार रंपत हरामी किडनी रोग से पीड़ित थे और वह डायलिसिस पर थे।किडनी रोग से पीड़ित थे रंपत हरामी जानकारी के अनुसार, रंपत हरामी किडनी रोग से पीड़ित थे और वह डायलिसिस पर थे। 3 मई गुरुवार को सुबह वह कानपुर स्थित बाबूपुरवा के बगाही के मकान में टहल रहे थे तभी अचानक लड़खड़ाकर गिर गए थे। गुरुवार शाम को उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने के चलते परिजनों ने हैलट अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उनका इलाज चल रहा था। जिसके बाद आज उनका इलाज के दौरान निधन हो गया। नौटंकी का जबरदस्त क्रेज बीते दशकों में नौटंकी का जबरदस्त क्रेज रहा। इस दौरान नौटंकी कलाकारों में सबसे ऊपर नाम रंपत हरामी का ही लिया जाता रहा है।अपनी शानदारी अदाकारी के चलते देश और प्रदेश के बड़े नौटंकी कलाकारों में लोग रंपत हरामी कप जानते थे।