BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, वाराणसी से लड़ेंगे PM Modi

भाजपा की पहली सूची में उत्तर प्रदेश की 51, पश्चिम बंगाल की 20, गुजरात की 15, मध्य प्रदेश की 24, राजस्थान की 15, केरल की 12, तेलंगाना की 9, असम की 11, झारखंड की 11, छत्तीसगढ़ की 11, दिल्ली की 5, जम्मू-कश्मीर की 2, गोवा की 1, त्रिपुरा की 1, अंडमान की 1, उत्तराखंड की 3, अरुणाचल की 2, दमन और दीव की 1 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, वाराणसी से लड़ेंगे PM Modi

नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने 195 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भाजपा के उम्मीदवारों की यह पहली सूची है। इस सूची में सबसे ऊपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। इसमें 28 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है जबकि 50 से कम उम्र के 47 युवाओं को टिकट दिया गया है। भाजपा की सूची में दो पूर्व मुख्यमंत्री का भी नाम शामिल है। भाजपा की पहली सूची में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ 34 मंत्रियों के भी नाम है। लखनऊ से राजनाथ सिंह चुनाव लड़ेंगे जबकि अमेठी से स्मृति ईरानी पर एक बार फिर से भाजपा ने दांव लगाया है।

अरुणाचल पश्चिम से किरण रिरिजू को टिकट मिला है। अमित शाह एक बार फिर से गांधीनगर से चुनाव लड़ेंगे। वहीं उधमपुर से जितेंद्र सिंह को टिकट दिया गया है। चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल का नाम है। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से मनोज तिवारी चुनाव लड़ेंगे। जबकि नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज को उम्मीदवार बनाया गया है। नवसारी से सीआर पाटील चुनाव लड़ेंगे। जम्मू से जुगल किशोर सिंह को भाजपा ने टिकट दिया है। मध्य प्रदेश के गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया को टिकट दिया गया है। खूंटी से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा उम्मीदवार होंगे। विदिशा से शिवराज सिंह चौहान को टिकट दिया गया है जबकि भोपाल से आलोक शर्मा चुनाव लड़ेंगे। 

कोटा से ओम बिरला को टिकट दिया गया है। वहीं जोधपुर से गजेंद्र सिंह शेखावत चुनाव लड़ेंगे। अलवर से भूपेंद्र यादव को उम्मीदवार बनाया गया है जबकि चित्तौड़गढ़ से सीपी जोशी को टिकट दिया गया है। बीकानेर से अर्जुन राम मेघवाल चुनाव लड़ेंगे। त्रिपुरा से बिप्लब कुमार देब को टिकट दिया गया है। मुजफ्फरनगर से संजीव कुमार बालियान को टिकट दिया गया है। रामपुर से घनश्याम लोधी चुनाव लड़ेंगे। गौतमबुद्ध नगर से महेश शर्मा को टिकट दिया गया है। मथुरा से हेमा मालिनी चुनाव लड़ेंगी जबकि एसपी सिंह बघेल को आगरा से फिर टिकट मिला है। बीजेपी ने केरल की मल्लापुरम सीट से डॉ अब्दुल सलाम, त्रिशूर से सुरेश गोपी, तिरुवनंतपुरम से केंद्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर को टिकट दिया है। 

यूपी के 51 उम्मीदवार - 

1- वाराणसी - नरेंद्र मोदी
2- कैराना - प्रदीप कुमार
3- मुज़फ्फरनगर - संजीव बालियान
4- नगीना - ओम कुमार 
5- रामपुर - घनशयाम लोधी
6- सम्भल - परमेश्वर सैनी
7- अमरोहा - कंवर सिंह तंवर
8- नोएडा - डॉ महेश शर्मा
9- बुलन्दशहर - भोला सिंह
10- मथुरा - हेमा मालिनी
11- आगरा- एसपी सिंह बघेल
12- फतेहपुर - राजकुमार चहर
13- एटा - राजवीर सिंह
14- आंवला - धर्मेंद्र कश्यप
15- शाहजहांपुर - अरुण सागर
16- लखीमपुर - अजय मिश्रा टेनी
17- धौरहरा - रेखा वर्मा
18- सीतापुर - राजेश वर्मा 
19- हरदोई - जय प्रकाश रावत
20- मिश्रिख - अशोक रावत
21- उन्नाव - साक्षी महाराज
22- मोहनलालगंज - कौशल किशोर
23- लखनऊ - राजनाथ सिंह
24- अमेठी - स्मृति ईरानी 
25- प्रतापगढ़ - संगम लाल गुप्ता 
26- फरूखाबाद - मुकेश राजपूत
27- इटावा - राम शंकर कठेरिया
28- कन्नौज - सुब्रत पाठक 
29- अकबर नगर - देवेंद्र भोले
30- जालौन - भानु प्रताप सिंह वर्मा
31- झांसी - अनुराग शर्मा
32- हमीरपुर - पुष्पेंद्र सिंह चंदेल
33- बांदा - आरके सिंह पटेल
34- फतेहपुर - निरंजन ज्योति
35- बाराबंकी - उपेंद्र रावत
36- अयोध्या - लल्लू सिंह
37- अम्बेडकरनगर - रितेश पांडेय
38- श्रावस्ती - साकेत मिश्रा
39- गोंडा - कीर्तिवर्धन सिंह 
40- डुमरियागंज - जगदम्बिका पाल 
41- बस्ती - हरीश द्विवेदी
42- संतकबीरनगर - प्रवीण निषाद
43- महराजगंज - पंकज चौधरी
44- गोरखपुर - रवि किशन 
45- कुशीनगर - विजय दुबे
46- बांसगांव - कमलेश पासवान 
47- लालगंज - नीलम सोनकर
48- आज़मगढ़ - दिनेश लाल यादव निरहुआ
49- सलेमपुर - रविन्द्र कुशवाहा
50- जौनपुर - कृपा शंकर सिंह
51- चंदौली - महेंद्र पांडेय

Files