श्री गोपाल कृष्ण मन्दिर का भूमिपूजन सम्पन्न

श्री गोपाल कृष्ण मन्दिर का भूमिपूजन सम्पन्न

श्री गोपाल कृष्ण मंदिर का भूमि पूजन संपन्न। निष्पक्ष जन अवलोकन संत कबीर नगर । श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या धाम मे भगवान श्री रामचंद्र जी के नूतन मंदिर विग्रह प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी के बाद पूरी दुनिया में सनातन धर्म का विजय पताका अविरल लहराने लगा है ।जिस प्रकार त्रेता युग में भगवान श्रीरामचंद्र जी धनुष बाण के द्वारा पृथ्वी पर समस्त पापिया ,अधर्मियों ,अन्यायियो का संघार करके धर्म की स्थापना करके मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम कहलाये ठीक उसी तरह से द्वापर युग मे भगवान श्री कृष्ण जी 16 कलाओ से युक्त महायोगेश्वर के नाम से जाने जाने वाले अपने बांसुरी की धुन से भक्तो मे आनंद की लहर हृदय मे वास करने वाले भगवान श्री कृष्ण जी का श्री गोपाल कृष्ण मंदिर संत रामानंद पारस देवी कन्या इंटर कॉलेज बेलघाट रीठा संत कबीर नगर के प्रांगण मे भूमि पूजन संपन्न हुआ। मुख्य यजमान प्रकांड विद्वान ज्ञान देव त्रिपाठी द्वारा भूमि पूजन मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक राजीव नयन जी के कर कमलो द्वारा शुभ मुहूर्त मे संपन्न हुआ । कार्यक्रम मे हजारो की संख्या मे आए सभी भक्तजन भगवान श्री राजा रामचंद्र जी के जयकारे भगवान कृष्ण के जयकारे का उद्घोष करते हुए अपने आप को धन्य समझ रहे थे।मुख्य अतिथि श्री राजीव नयन जी अपने वक्तव्य मे धरा पर जब-जब अधर्म, अन्याय का बोलबाला होता है। तब तब किसी न किसी रूप मे प्रभु अवतरित होकर पुनः धर्म की स्थापना करके अधर्मियो का समूल नास कर देते है।जैसा की हमारे धर्म मे कहा गया है। सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामया सर्वे भद्राणि पश्यंतु मां कस्चित दुख भाग भवेत इसका अर्थ यह है कि हम किसी का अहित नही चाहते। हम किसी को अपमानित नही करना चाहते। हम किसी के मर्यादा पर ठेस नही लगाना चाहते। लेकिन जब हमारे सम्मान पर ,स्वाभिमान पर कोई उंगली उठाना चाहता है। तो हम उसके समूल को धड़ से अलग कर देना जानते है ।इस मंदिर के द्वारा शांति और सद्भावना का संदेश पूरे समाज मे जाएगा। सभी सुखी हो संपन्न हो ऐसा भाव हमारा सनातन धर्म बतलाता है। विद्यालय के संस्थापक राममिलन यादव बड़ी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहे धर्म जागरण के साथ-साथ समरसता का भाव रखना चाहिए। ऐसा विचार करके तब हमने विद्यालय मे श्री गोपाल कृष्ण मंदिर की स्थापना का भाव मन मे बनाया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, जिला सह कार्यवाहक प्रवीण त्रिपाठी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव, जयप्रकाश त्रिपाठी, दिलीप त्रिपाठी, मनोज कुमार, त्रिपाठी राम भवन यादव प्रधानाचार्य, विजय प्रकाश यादव ,गजेंद्र कुमार त्रिपाठी, ओम प्रकाश यादव ,संजय कुमार यादव राजेश सिंह आदि भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।