Israel Palestine conflict के कारण महंगे हो सकते है TV-Refrigerator, जल्दी कर लें खरीददारी

भारत में भी युद्ध का असर देखने को मिल सकता है। हालांकि त्योहारी सीजन के लिए भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान पर्याप्त मात्रा में उपलप्ध है। ऐसे में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के दाम बढ़ने की संभावना नहीं है। हालांकि युद्ध के कारण कच्चे तेल के दाम बढ़ सकते हैं जिससे प्लास्टिक समेत अन्य सामान पर मंहगाई की मार पड़ेगी।

Israel Palestine conflict के कारण महंगे हो सकते है TV-Refrigerator, जल्दी कर लें खरीददारी

इजराइल और फिलीस्तीन के बीच युद्ध जारी है जिसका असर अब अन्य देशों पर भी पड़ने लगा है। ईरान-लेबनान जैसे देशों की इस वॉर में शामिल होने की संभावना तेज हो गई है जिसके बाद युद्ध की लंबा खिंच जाने की संभावना भी बढ़ गई है। हाल ही में रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के बाद अब इसराइल और फिलीस्तीन के बीच युद्ध के कारण भारत जैसे कई देशों में महंगाई की मार का सामना करना पड़ सकता है। 

भारत जैसे देश में महंगाई बढ़ने की संभावना काफी प्रबलता के साथ तेज हो गई है। रूस और यूक्रेन के बीच हुए युद्ध के कारण गेहूं, चावल और अन्य खाद्य उत्पादों की कीमतें वैश्विक स्तर पर काफी बढ़ गई थी। इजराइल और फिलिस्तीन के बीच शुरू हुए युद्ध के कारण तेल की कीमतों पर असर देखने को मिल सकता है। कच्चे तेल की कीमत में इजाफा होने के कारण लोगों के घर का बजट भी गड़बड़ा सकता है। 

बता दें कि 14 अक्टूबर को ब्रेंट क्रूड 2 डॉलर बढ़कर 87 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। संभावना जताई जा रही है कि ईरान भी इस युद्ध में शामिल हो सकता है जिसके बाद तेल की कीमतों में इजाफा काफी अधिक बढ़ सकता है। ईरान कच्चे तेल का प्रमुख उत्पादक है और अगर वह युद्ध में शामिल होता है तो तेल की कीमतों में इजाफा होना तय है। 

एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर यह युद्ध अधिक दिनों तक खींचता है तो कई चीजों के दाम बढ़ सकते हैं। ऐसे में स्मार्ट टेलीविजन, वॉशिंग मशीन और अन्य वस्तुओं की कीमतों में इजाफा देखने को मिल सकता है। हालांकि भारत में इन चीजों के दाम पर असर नहीं होगा।

जानें क्यों नहीं होगा भारत पर असर
भारत में भी युद्ध का असर देखने को मिल सकता है। हालांकि त्योहारी सीजन के लिए भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान पर्याप्त मात्रा में उपलप्ध है। ऐसे में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के दाम बढ़ने की संभावना नहीं है। हालांकि युद्ध के कारण कच्चे तेल के दाम बढ़ सकते हैं जिससे प्लास्टिक समेत अन्य सामान पर मंहगाई की मार पड़ेगी।

इन चीजों पर होगा असर
युद्ध के कारण भारत जैसे देशों में कुछ चीजों पर असर देखने को मिलेगा। इसमें रोजमर्रा और जरुरत का सामान शामिल है। एफएमसीजी सेक्टर की वस्तुओं के दामों में बढ़ोतरी हो सकती है। इससे लोगों की जेब पर भी अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा। लोगों के घर का बजट भी गड़बड़ा सकता है।