उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बूथ अध्यक्षों को दिए चुनाव जीतने के मंत्र

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बूथ अध्यक्षों को दिए चुनाव जीतने के मंत्र

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बूथ अध्यक्षों को दिए चुनाव जीतने के मंत्र

निष्पक्ष जन अवलोकन

सतीश कुमार सिंह 

सीतापुर। सदर लोकसभा के अंतर्गत सेवता विधानसभा में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेकर पार्टी व बूथ के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बूथ अध्यक्षों को बूथ प्रबंधन की बारीकियां से भी अवगत कराया एवं चुनाव के समय बूथ अध्यक्षों की कार्यप्रणाली पर भी विचार व्यक्त किया इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में भी चर्चाएं की और कहा कि जनता ने भारतीय जनता पार्टी को विजय बनाने का मन बना लिया है बस पदाधिकारीयो को अपने कर्तव्यों का निर्माण करना है सम्मेलन में लोकसभा सदर के भाजपा प्रत्याशी राजेश वर्मा ने सभी से भाजपा को विजय बनाने की अपील की तथा उन्होंने अपने द्वारा क्षेत्र में किए गए कार्यों का उल्लेख किया कार्यक्रम को सेवता विधायक ज्ञान तिवारी ने भी संबोधित किया इस अवसर पर ज्ञान तिवारी ने कहा की सीतापुर सदर लोकसभा के अंतर्गत देवता विधानसभा भारतीय जनता पार्टी एक लाख से अधिक मतों से जीतेगी इसके लिए पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत कर रहे हैं बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने संबोधित करते हुए कहा कि 2024 का चुनाव भारत को विश्व गुरु बनाने का चुनाव है महा मानव हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत माता के लिए जो सपना देखा है उसे पूरा करने का समय है हम सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी को शेष दिन परिश्रम की पराकाष्ठा कर ईवीएम मशीन में कमल का बटन जनता जनार्दन के माध्यम से इतना ज्यादा दबवा देना है की आने वाली सदियां 2024 के चुनाव में भाजपा के विजय की गाथा गाती दिखाई पड़े। जिला अध्यक्ष ने सभी पार्टी पदाधिकारी से कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जहां कार्यकर्ता जमीन से लेकर शिखर तक पहुंच सकता है इसलिए अपनी मेहनत की यात्रा को निरंतर जारी रखें और कर्तव्य परायणता पर कार्य करते हुए धर्म और राष्ट्र दोनों की सेवा में समर्पित रहे l कार्यक्रम को जिला प्रभारी नीरज सिंह लोकसभा संयोजक अजय गुप्ता लोकसभा प्रभारी दिनेश तिवारी बिसवां विधायक निर्मल वर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुधाकर शुक्ला पूर्व जिला अध्यक्ष राकेशत्रिपाठी ने भी संबोधित किया इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित रहे।