होली एंव रमजान पर्व सकुशल हो के लिए तहसील व पुलिस प्रशासन ने कमर कसी

निष्पक्ष जन अवलोकन। अजय रावत। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। जिले के सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल कोटवाधाम की होली का महत्व विशेष साहेब जगजीवन दास बड़े बाबा के चरण में होली तापने वालों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। जब जब पृथ्वी पर अनाचार बढता है तब तब दैव शक्तियां भी मानव प्राणी का मार्ग दर्शन करती है। कोटवाधाम की होली तापने के बाद मानव प्राणी समर्थ साहेब की कृपा में पंहुच कर संसारिक रुपी कृपा के पात्रता में पंहुच कर मानव जीवन को सफल बनाने की जुगत में लग जाता है। होली पर्व की पूर्व संध्या पर एस डी एम सिरौलीगौसपुर आनन्द तिवारी तहसीलदार वैशाली अहलावत थानाध्यक्ष बदोसराय प्रफुल्ल कुमार यादव आदि मुस्तैदी के साथ होली पर्व को लेकर सकुशल पर्व मनाने की कवायद में ला एण्ड आर्डर मेनटेन करने को जुटे हुए हैं।