अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन भूटान से लौटे कवि ओम का हुआ सम्मान

अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन भूटान  से लौटे कवि ओम का हुआ सम्मान

 निष्पक्ष जनअवलोकन बाराबंकी।भूटान देश मे आयोजित अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन में काव्यपाठ कर एवं अंतरराष्ट्रीय साहित्य गौरव सम्मान प्राप्त कर वापस लौटने पर प्रयास ट्रस्ट बाराबंकी के द्वारा कवि ओम का सम्मान एवम अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर एक मतदाता जागरूकता काव्यगोष्टी का भी आयोजन किया गया। जिसमे उपस्थित सभी कवियों ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रचनाये पढ़ी।प्रयास ट्रस्ट की संचालिका श्रीमती अनीता शुक्ला द्वारा कवि ओम का सम्मान करने के साथ अन्य कवियों को भी सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कई कवियों के साथ तमाम गणमान्य पुरुष एवम महिलाएं उपश्थित थीं।