धूमधाम से मनाया गया भारतीय जनता पार्टी का 45 वां स्थापना दिवस

धूमधाम से मनाया गया भारतीय जनता पार्टी का 45 वां स्थापना दिवस

धूमधाम से मनाया गया भारतीय जनता पार्टी का 45 वां स्थापना दिवस

निष्पक्ष जन अवलोकन

सतीश कुमार सिंह 

सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर पार्टी का 45 वां स्थापना दिवस जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला द्वारा पार्टी पदाधिकारियों के साथ पार्टी कार्यालय पर पार्टी का ध्वज फहराया गया। तत्पश्चात स्थापना दिवस के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सीतापुर सदर लोकसभा क्षेत्र के सांसद व भाजपा प्रत्याशी राजेश वर्मा उपस्थित रहे। सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष और सांसद राजेश वर्मा द्वारा दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया ।गोष्ठी की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला द्वारा की गई इस अवसर पर सीतापुर सांसद व लोकसभा प्रत्याशी राजेश वर्मा ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी की स्थापना से लेकर वर्तमान तक पार्टी के संघर्षों एवं कीर्तिमानों को विस्तार से बताया। जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने अपने संबोधन में भारतीय जनता पार्टी के इतिहास वर्तमान एवं भावी लक्ष्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भाजपा अपने संघर्ष और अपने महापुरुषों के अटूट परिश्रम ,बलिदान के दम पर आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है भारतीय जनता पार्टी जहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई और हमारे नेता श्रद्धेय लालकृष्ण आडवाणी के सपनों को साकार कर रही है वही हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भारतीय जनता पार्टी के कमल को हाथ में लेकर भारत को राष्ट्र गुरु बनाने के लिए संकल्पित है। जिला अध्यक्ष ने आए हुए सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं आगामी लक्ष्यो को पूर्ण करने का संकल्प भी दिलाया। कार्यक्रम को महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉक्टर गोदावरी मिश्रा व युवा मोर्चा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अमन मिश्रा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विश्राम सागर राठौर ने किया। इस अवसर पर सुधाकर शुक्ला, रमेश भार्गव दीपू ,अजय विश्वकर्मा,नैमिष रत्न तिवारी,जया सिंह, उदित बाजपेई, जितेंद्र मेहरोत्रा,प्रखर जायसवाल,कामेश शुक्ला पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।