मोदी सरकार ने जनता को ठगने और छलने का काम किया है-- तनुज पुनिया

मोदी सरकार ने जनता को ठगने और छलने का काम किया है-- तनुज पुनिया

निष्पक्ष जनअवलोकन 

बाराबंकी।इण्डिया गठबन्धन देश में भाजपा की लगाई नफरत की आग को बुझाने का काम कर रहा है ये चुनाव जनपद में स्व0 रामसेवक यादव, बाबू बेनी प्रसाद वर्मा, बाबू राम चन्दर बख्श सिंह की विरासत को आगे बढाने का चुनाव है जिसे इण्डिया गठबन्धन का हर घटक दल पूरी मजबूती से साथ चुनाव में अपनी भागीदारी निभाकर इण्डिया गठबन्धन के प्रत्याशी तनुज पुनिया की एैतिहासिक जीत सुनिश्चित करने के प्रयास में है।उक्त बाते उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव संसदीय क्षेत्र बाराबंकी के प्रदेश प्रभारी जनाब सैफ अली नकवी ने इण्डिया गठबन्धन के प्रत्याशी तनुज पुनिया के समर्थन मे इण्डिया गठबन्धन के घटक दलों की संयुक्त प्रेस वार्ता मे कही प्रेस वार्ता में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष हाफिज अयाज, कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा, भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी के राज्य परिषद के सदस्य रणधीर सिह, सुमन एडवोकेट, जिला सचिव बृज मोहन वर्मा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) केे प्रदेश के प्रधान महासचिव अब्दुल रहमान लल्लू, (शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट) के जिला प्रमुख मनोज दिद्रोही, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मो0 मोहसिन, इण्डिया गठबन्धन के प्रत्याशी तनुज पुनिया, कांग्रेस प्रवक्ता सरजू शर्मा मुख्य रूप से मौजूद थे।इण्डिया गठबन्धन के प्रत्याशी तनुज पुनिया ने पत्रकरों से रूबरू होते हुये कहा कि यह चुनाव संसदीय क्षेत्र की जनता मजबूती के साथ लड़ रही है क्योंकि दस वर्षों की मोदी सरकार ने जनता को ठगने और छलने का काम किया है उनका जनता से किया हर वादा झूठा निकला है और आज उनका चुनावी घोषणापत्र झूठ का पुलिंदा है जिसमें नौजवान के रोजगार मंहगाई किसान के कर्जमाफी की कोई बात नहीं है जबकि कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र जिसे न्याय पत्र का नाम दिया है वह देश के नौजवान किसान, मजदूर महिलाओं, सेना के नौजवानो के मान सम्मान की पहचान है जिसे जनता ने अपने दिल से लगा कर रक्खा है हमें पूरा विश्वास है कि जिस तरह का प्यार सहयोग समर्थन हमें मिल रहा है उससे इण्डिया गठबन्धन की एैतिहासिक जीत होने जा रही है और यह करिशमाई नतीजा हमारे गठबन्धन के साथियो की मेहनत से हो रहा है।समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने पत्रकारों से रूबरू होते हुये कहा कि जनपद बाराबंकी समाजवादियों का गढ़ है संसदीय क्षेत्र का एक-एक समाजवादी पार्टी का नेता सिपाही पूरी जिम्मेदारी से इण्डिया गठबन्घन प्रत्याशी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ है और वह अपनी मेहनत से गठबन्धन के प्रत्याशी की एैतिहासिक जीत दर्ज करायेगा। आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने कहा कि भाजपा विपक्ष को खत्म करने का प्रयास कर रही है लेकिन हम उसकी कभी किसी भी चाल से डरने वाले नहीं है, संविधान को बदलने की साजिश भाजपा पर भारी पडे़गी शिव सेना उद्धव ठाकरे के गुट जिला प्रमुख मनोज विद्रोही ने कहा कि मोदी सरकार तानाशाही के राह पर चल रही है और जोड़ तोड़ करके जनता की चुनी हुई सरकारों को गिराने का काम कर रही है हम इस निरंकुश सरकार को खत्म करने के लिये अपने आपसी मतभेदों को भुलाकर इण्डिया गठबन्धन का साथ देकर तनुज पुनिया को भारी मतों से जितायेंगे। 

भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी के राजपरिषद के सदस्य रणधीर सिंह सुमन तथा जिला सचिव बृजमोहन वर्मा ने प्रेसवार्ता में इण्डिया गठबन्धन के प्रत्याशी को अपनी पार्टी का समर्थन देते हुये कहा कि हमारा एक-एक कार्यकर्ता गठबन्घन प्रत्याशी की जीत दर्ज कराने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रधान महासचिव अब्दुल रहमान लल्लू ने अपनी पार्टी का खुला समर्थन गठबन्धन के प्रत्याशी को देने घोषणा की।