श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार पर हजारिया महादेव का हुआ रूद्राभिषेक 

श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार पर हजारिया महादेव का हुआ रूद्राभिषेक 

निष्पक्ष जन अवलोकनl

अरविंद कुमार पटेलl 

ललितपुरl(बांसी)-कस्बा बांसी में श्रावण मास  के पावन पुनीत अवसर पर हजारिया महादेव मंदिर प्रांगण पर श्री गणेश गौरी पूजन के उपरांत हजारिया महादेव का रुद्राभिषेक किया गया रुद्राभिषेक में जल, दूध, दही, बेल पत्र, काला तिल, समीर पत्र, घी, शक्कर, गंगा जल, अबीर गुलाल, जनेऊ, कलाबा, फल, फूल माला , प्रसाद चढ़ाकर भगवान भोले नाथ की आरती कर भक्तो ने आशीर्वाद प्राप्त किया श्रावण मास महीने के चतुर्थ सोमवार  पर हजारिया महादेव मंदिर में भगवान भोले नाथ का जलाभिषेक करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा  हजारिया महादेव का रुद्राभिषेक आचार्य आशीष गंगेले,अरुण गंगेले जी के द्वारा रूद्राभिषेक बड़े ही विधि विधान से कराया गया जिसके मुख्य यजमान राम गुप्ता एवं उनकी पत्नी रही इस अवसर भैयालाल पुलैया, सोनू यादव,राहुल सुमन,राजेश झाँ, राजेश गुप्ता,पुष्पेंद्र सोनी, रितिक सोनी, लोकपाल रैकवार, अभिषेक झा,एवं सैकड़ों भक्त मौजूद रहे!