यमुना नदी का जलस्तर फिर 2 सेमी प्रति घंटा की रफ्तार बढ़ा जल स्तर 102.15 मीटर पर

निष्पक्ष जन अवलोकन।मनीष सिंह जादौन कालपी(जालौन)। शनिवार को सुबह 10 वजे से कालपी में 2 सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ यमुना नदी का जलस्तर दोपहर को 102 .15 मीटर पर पहुंच गया है।बीते 2 दिनों के दौरान जलस्तर में लगातार गिरावट होने से शनिवार को सुबह 10 वजे यमुना नदी का जलस्तर 102 मीटर पर पहुंच गया था। विदित हो कि कालपी में यमुना नदी पर खतरे का निशान 108 मीटर पर है‌। केन्द्रीय जल आयोग केंद्र कालपी के प्रभारी रूपेश कुमार के अनुसार दो दिनों जल स्तर में गिरावट जारी रहने की वजह से शनिवार को सुबह 6 बजे 102 मीटर पर पहुंच कर थम गया था। लेकिन शनिवार की सुबह 10 वजे से जल स्तर में 2 सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ोतरी हो रही है।बढ़ोतरी हो रही है। फलस्वरूप कालपी में यमुना का जल स्तर शनिवार की दोपहर को जल स्तर 102.15 पर फिर से पहच गया है। उपजिलाधिकारी अतुल कुमार ने यमुना नदी के तट पर बसे ग्रामो में सतर्कता बरतने तथा राजस्व कर्मचारियों को निगरानी करने के निर्देश दिये है।