युवक ने फंदा लगाकर दी जान, पेड़ में रस्सी से लटका मिला शव, शादी न होने से परेशान था युवक

by Ankit Tiwari
57 views

सवांददाता/अंकित तिवारी

कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र में माल का पुरवा गांव में अविवाहित युवक ने गांव के बाहर लगे आम के पेड़ में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में विवाह न होने के चलते युवक के मानसिक तनाव में होने की बात सामने आई है।माल का पुरवा गांव निवासी विनय कमल (35) मजदूरी करता था। उसके तीन भाई हरियाणा प्रांत के पानीपत जिले में नौकरी करते हैं। गांव में विनय मां रामवती के साथ रहता था। वह अक्सर रात में अपने खेत में जाकर सो जाता था।

ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार की रात 11:30 बजे तक विनय को गांव में घूमता देखा गया। इसके बाद वह नजर नहीं आया। सोमवार की सुबह माल का पुरवा बंबी के पास उदय नारायण के खेत में लगे आम के पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी से विनय का शव फंदे से लटका मिला।

सुबह उधर से निकले ग्रामीणों ने शव देख उसकी मां और कहिंजरी चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाया। थाना प्रभारी राम गोविंद मिश्रा ने बताया कि विनय चार भाइयों में सबसे बड़ा था।

शादी न होने की वजह से वह शराब का आदी हो गया। वह मानसिक तनाव में रहता था। इसके चलते उसने खुदकुशी की है। यह बात ग्रामीणों व परिजनों से बातचीत में सामने आई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Comment

You may also like