बड़ी कामयाबी के साथ ग्लोबल स्टार बनी प्रियंका चोपड़ा, पहली बार गार्जिया मैग्जीन के कवर पेज पर आई नजर

Priyanka Chopra became a global star with great success, appeared on the cover page of Guardian magazine for the first time

by Priyanshu Mishra
8 views
Priyanka Chopra

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने नाम का परचम लहराने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड में एक्टिव हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ रिलीज हुई थी जिसने देशभर में फैंस की खूब वाह-वाही पाई। साथ ही इस वेबसीरीज में पीसी की एक्टिंग और स्टंट्स की भी जमकर तारीफ की जा रही है। तो वहीं दूसरी ओर प्रियंका और सैम ह्यूगन की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘लव अगेन’ भी रिलीज हुई है। अब देसी गर्ल ग्लोबल गार्जिया मैग्जीन के कवर पेज पर अपनी अदाएं दिखा रही हैं। प्रियंका को पहली बार गार्जिया मैग्जीन की कवर गर्ल चुना गया है जोकि उनकी कामयाबी की ओर एक और बड़ा कदम साबित हुआ। प्रियंका ने अपने लुक और मैग्जीन के कवर पेज की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। साथ ही आपको बता दे कि ऐसा पहली बार है जब प्रियंका चोपड़ा ग्राजिया मैगजीन के 12 कवर पेज पर नजर आएंगी। इस एडिशन में ग्राजिया यूके, भारत, मलेशिया, लैटिन अमेरिका, सिंगापुर, जर्मनी, स्पेन, इटली, मैक्सिको, सर्बिया, बुल्गारिया और यूएसए जैसे देश शामिल हैं। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है- ‘आपका ग्लोबल कवर स्टार बनना बेहद खुशी की बात है। दुनियाभर के 12 कवर.’ प्रियंका ने इसी के साथ एक ऑरेंज डीप नेक हुडी वाले कवर पेज की फोटो भी शेयर की है जिसमे एक्ट्रेस काफी स्टनिंग दिखाई दी हैं। आपको बता दें प्रियंका चोपड़ा इन दिनों दुनियाभर के बड़े इंटरनेशनल इवेंट्स में नजर आती है। प्रियंका वेनिस में ‘बुल्गारी मेडिटेरानिया हाई ज्वैलरी इवेंट’ में भी शामिल होने पहुंचीं हुई हैं। जहां एक्ट्रेस के खूबसूरत लुक ने लोगों का दिल ही जीत लिया हैं वहां माजूदा हर एक व्यक्ति उनके काम की भी काफी प्रशंसा कर रहा हैं। साथ ही प्रियंका के गॉर्जियस अंदाज को उनके फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। प्रियंका ने फिगर-हगिंग आउटफिट पहना है, जिसे क्रॉप टॉप और फिशटेल वाली मैचिंग स्कर्ट के साथ कैरी किया है। मरून कॉर्ड सेट में प्रियंका से नजरें हटाना मुश्किल हो रहा है। प्रियंका चोपड़ा ने इसके साथ डायमंड चोकर और डायमंड इयररिंग्स कैरी किए हैं।

Leave a Comment

You may also like