उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने निकाय चुनाव के चलते पूरनपुर में जनसभा को किया सम्बोधित

by Chunnan Khan
26 views

चुनावी मौसम में उप मुख्यमंत्री ने किया पूरनपुर की जनता को सम्बोधित:

पूरनपुर।उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने निकाय चुनाव के चलते जनसभा सम्बोधित करने को पूरनपुर आगमन किया।
भाजपा प्रत्याशी शैलेन्द्र गुप्ता ने पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान,एम एल सी सुधीर गुप्ता व कई सम्मानित जनों के साथ जोरदार स्वागत किया।
ब्रजेश पाठक ने पूरनपुर की विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूरनपुर में गुंडाराज खत्म करना होगा और शांति स्थापित करना होगा जिसके लिए बदलाव आवश्यक है और वह बदलाव भाजपा प्रत्याशी शैलेन्द्र गुप्ता को बहुमत से विजयी बनाने पर होगा। भाजपा के चेयरमैन प्रत्याशी के विजयी होने पर नगर का चहुमुखी विकास होगा इसके साथ ही उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के संकल्प पत्र को भी जनता के बीच रखा। इसी जनसभा के बीच भाजपा के लोकप्रिय नेता व पूरनपुर के वरिष्ठ डॉक्टर तेजबहादुर सिंह ने भी शैलेन्द्र गुप्ता को अपना समर्थन प्रदान किया।।
आज रामलीला मैदान में भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। इसको देखते हुए भाजपा प्रत्याशी का पलड़ा भारी होते दिख रहा है। पिछले कुछ दिनों में लगातार विभिन्न समाज, संघ व संगठनों द्वारा मिल रहे समर्थन से भाजपाइयों ने चुनावी रुख अपनी ओर मोड़ दिया है।

Leave a Comment

You may also like