रूद्र महायज्ञ का हुआ समापन

by Yogesh
44 views



पूरनपुर। रुद्र महायज्ञ के समापन के बाद यज्ञ आचार्य और संत महात्माओं को वैदिक विधि विधान के अनुसार विदाई दी गई पवित्र नदी से लाए गए जल को यज्ञ संपन्न होने के बाद उसमें समाहित किया गया कार्यक्रम को लेकर के लोगों में उत्साह देखा गया। घुंघचाई गांव में रूद्र महायज्ञ का भव्य आयोजन 23 अप्रैल से प्रारंभ हुआ था जो 7 दिन तक चला यज्ञ आचार्य विपिन शास्त्री ने कार्यक्रम को वैदिक विधि विधान से संपन्न करवाया अंतिम पूर्णाहुति के बाद कार्यक्रम संपन्न हुआ अगले दिन गांव के प्रमुख लोग यज्ञ स्थल पर पहुंचे और वैदिक विधि विधान से बुलाए गए देवी-देवताओं की विदाई का कार्यक्रम वैदिक रीति रिवाज के साथ करवाया गया और मुख्य पुरोहित सहित अन्य लोगों को तिलक वंदन करके उन्हें गंतव्य तक भिजवाया गया कार्यक्रम के मुख्य महंत गोपालपुरी दास ने लोगों से संकल्प दिवाकर अगले वर्ष यज्ञ करवाने का संकल्प दिलवाया यज्ञशाला मी पूर्णाहुति की भस्म को हरिद्वार और विभिन्न पवित्र नदियों में प्रवाहित करने के लिए संकल्प लिया गया वहीं जिन नदियों से जलाया गया उनको उन्हें वापस भेजने के लिए मुख्य यजमान विमलेश त्रिवेदी अन्य लोग पहुंचे इस दौरान गांव के मुनेंद्र कुमार अवस्थी संत कुमार मिश्रा अमर सिंह अनिल मिश्रा चंगे लाल सैनी एलके त्रिवेदी डालचंद शर्मा सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

You may also like