नगर निकाय चुनाव 2023 के दृष्टिगत मतदान को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु दिये आवश्यक दिशा निर्देश

by Yogesh
28 views

गोंडा। जनपद गोण्डा में 04.05.2022 को होने वाले नगर निकाय चुनाव 2023 को शान्तिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जिलाधिकारी उज्जवल कुमार व पुलिस अधीक्षक गोंडा आकाश तोमर द्वारा मंगलवार को चुनाव ड्यूटी मे लगे पुलिस बल के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण, जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट को ब्रीफ किया गया। ब्रीफिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बताया की नगर निकाय चुनाव स्थल पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए है। साथ ही प्रत्येक मतदान स्थल व शहर के विभिन्न स्थानो पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत भारी संख्या मे पी0ए0सी0 व पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गयी है, जिससे नगर निकाय चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराया जा सके।

ब्रीफिंग के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिला अधिकारी व पुलिस बल के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave a Comment

You may also like