निष्पक्ष जन अवलोकन /अंकित तिवारी
कानपुर देहात में रूरा कस्बे के एक गांव निवासी विवाहिता ने पति, ससुर समेत चार लोगों पर बंधक बनाकर शराब पिलाने, दुष्कर्म करने व अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। रूरा के एक गांव निवासी विवाहिता ने पुलिस को बताया कि 25 अप्रैल 2021 को उसकी शादी कानपुर नगर में हुई थी।शादी के साल भर बाद उसने बेटे को जन्म दिया, तो सास ने उसे छीन लिया। इसके बाद उसे दूसरे मकान में रखा। यहां पति और ससुर ने उसका फोन तोड़कर एक कमरे में बंधक बनाकर शराब पिलाई। बाद में पति, ससुर व दो अन्य लोगों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते रहे।किसी तरह वह 17 मई को घर से भाग निकली और मायके वालों को सूचना दी। इसके बाद चकेरी थाने में शिकायत की। पुलिस ने ससुराल जाकर बच्चा तो दिला दिया, लेकिन आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि विवाहिता की तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।