क्षत्रिय समाज का उत्पीडन बंर हो

क्षत्रिय समाज का उत्पीडन बंर हो

by Priyanshu Mishra
8 views

निष्पक्ष जन अवलोकन संवाददाता

टिकैतनगर बाराबंकी। तहसील सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के कस्बा बारिनबाग में करणी सेना के जिलाध्यक्ष अभिनव सिंह की अध्यक्षता में क्षत्रिय समाज ने महा पंचायत कर सरकार को आगाह किया है कि क्षत्रिय समाज के लोगों पर दर्ज फर्जी मुकदमों की जांच करवा कर झूंठे मुकदमें खत्म करवाये जांय।

इस मौके पर मुख्य अतिथि वीर प्रताप सिंह वीरु राष्ट्रीय अध्यक्ष करणी सेना ने क्षेत्र के माननीय पर आरोप लगाते हुए कहा कि क्षत्रिय समाज के लोगों पर दर्ज किये जा रहे फर्जी मुकदमों की जांच होकर झूंठे मुकदमों में फंसाये गये लोगों पर से मुकदमें हटाये जांय। उन्होंने कहा कि करणी सेना क्षत्रिय समाज के हक और सम्मान के लिए लडेगी।

वीर प्रताप सिंह वीरु ने कहा कि इतिहास गवाह है हमारे पूर्वज राजा थे आज भी हैं हमारे समाज ने कुर्बानी देकर देश को आजाद कराया जंहा हमारे लोगों का उत्पीडन होगा संगठन समाज को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर संघर्ष करेगा।इस मौके पर राजा रितेश कुमार सिंह हडाहा शनि प्रताप सिंह पूर्व प्रमुख सन्दीप सिंह अजय कुमार सिंह गुरु जी राजन सिंह सन्तोष सिंह कल्लू देवीसिंह शौरभ सिंह बृजेन्द्र सिंह अंकुर सिंह शैलू सिंह अनुज सिंह रवि सिंह लल्लन सिंह अभिजीत सिंह उत्कर्ष सिंह अनुराग सिंह आदि ने महा पंचायत को सम्बोधित किया।

Leave a Comment

You may also like