कांस रेड कार्पेट पर आदिति राव हैदरी ने दिखाया अपना जलवा, नीली परी बन लूट ली महफिल

कांस रेड कार्पेट पर आदिति राव हैदरी ने दिखाया अपना जलवा, नीली परी बन लूट ली महफिल

by Priyanshu Mishra
6 views
Aditi Rao

कांस फिल्म फेस्टिवल एक ऐसा मंच जहां आप अपनी टैलेंट और अपनी खूबसूरती को दर्शातें हैं। कांस में हिस्सा लेना हर एक्टर एक्ट्रेस का एक ख्वाब होता हैं।वही कांस फिल्म फेस्टिवल में भारत से अब कई नए अदाकारा अपनी खूबसूरती और टैलेंट को रिप्रेजेंट करने के लिए जाते हैं। इसी बीच इस वक्त बी-टाउन में भी कांस के रंग देखने को मिल रहे हैं। जहां 76वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर सितारों का जलवा कायम है। इस बीच अब कांस के रेड कारपेट पर बॉलीवुड की डीवा आदिति राव हैदरी भी अपना जलवा दिखाने पहुंच गयी हैं। दरअसल अदिति राव हैदरी कान्स के रेड कार्पेट पर ब्लू ऑस्कर डे ला रेंटा गाउन पहनकर पहुंची थीं। ब्लू कलर के इस गाउन का फ्रंट अपर सिल्वर था। जिसमें वर्क नजर आ रहा है। वहीं इस लुक के साथ आदिति ने अपने बाल ओपन रखे थे। वहीं इसके साथ सबसे ज्यादा चर्चाओं में अदिति की हील्स रहीं। व्हाइट हील्स में वर्क नजर आ रहा है। जो उसे और भी खूबसूरत बना रहा है। ओवरऑल देखें तो अदिति के पूरे लुक से उनके फैंस काफी इंप्रेस हैं। वही अब अदिति के इस रेड कारपेट लुक की फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। साथ ही एक्ट्रेस की पोस्ट पर जमकर कमेंट करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट कर लिखा ही की-कांस के रेड कारपेट पर बॉलीवुड स्टार की ये बेस्ट ड्रेस में से एक हैं। तो वही एक यूजर ने लिखा है की-आपका फैशन सेंस बहुत ही शानदार हैंश्,तो वही एक यूजर ने तो यह तक लिख दिया है की-कांन्स का सबसे बेस्ट लुक है येश्। इस तरह के कमेंट कर फैंस लगातार तारीफ करते दिख रहे हैं। कान्स फेस्टिवल 16 मई से शुरू हुआ है। जो 27 मई तक चलने वाला है। इस फिल्म फेस्टिवल में भारत से ऐश्वर्या राय बच्चन, सारा अली खान, उर्वर्शी रौतेला, सनी लियोन, मौनी रॉय जैसी हस्तियां शिरकत कर चुकी हैं। सभी सेलेब्स ने अपने डिफरेंट लुक्स से खूब चर्चाएं बटोरी हैं। हालांकि अभी ये फेस्ट खत्म होने में अभी 3 दिन का समय बाकी है। ऐसे में फैंस कुछ और सेलेब्स का जलवा रेड कार्पेट पर देख सकते हैं।

Leave a Comment

You may also like