भारत के इन मिनी स्विट्जरलैंड को घूमा क्या? खूबसूरती ऐसी की नहीं करेगा लौट के आने का मन

Have you visited these mini Switzerland of India? The beauty is such that you will not feel like coming back

भारत के इन मिनी स्विट्जरलैंड को घूमा क्या? खूबसूरती ऐसी की नहीं करेगा लौट के आने का मन
Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda were seen chilling together, photos went viral

पूरी दुनिया से कई सारे लोग छुट्टियां मनाने के लिए विदेश खासकर के स्विट्जरलैंड जाते हैं। यहां की खूबसूरत वादियां किसी का भी मन मोह ले। लेकिन क्या आपको पता है कि भारत में भी एक नहीं कई सारे मिनी स्विट्जरलैंड है, जहां की खूबसूरती को देखकर आप विदेश का रास्ता भूल जाएंगे। इन जगहों पर बॉलीवुड की कई सारी हिट फिल्मों की भी शूटिंग हुई है। आइए आपको बताते हैं इन जगहों के बारे में विस्तार से..... जम्मू कश्मीर जम्मू- कश्मीर को भारत के मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से जाना जाता है। सर्दियों में यहां सफेद चादर फैल जाती है। यहां कई फिल्मों की शूटिंग भी की गई है। इस जगह पर विदेश से भी लोग घूमने आते हैं। कश्मीर का सौंदर्य, जैसे कि श्रीनगर के डल झील विश्वभर में मशहूर है। औली उत्तराखंड का औली भारत का मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है। यह उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित है। यह पर्यटकों के लिए आकर्षक स्थल के रूप में जाना जाता है, खासकर स्की और पर्याप्त बर्फबारी के लिए। यहां के आसपास के द्दश्य बहुत ज्यादा सुंदर है। अगर आप स्विट्जरलैंड जाने का प्लान बना रहे हैं तो यहां घूनवे जरुर आएं। मणिपुर अगर आप स्विट्जरलैंड घूमने की सोच रहे हैं और आपके पास बजट कम है तो भारत के मिनी स्विट्जरलैंड जाकर सैर कर सकते हैं। जी हां, भारत में भी स्विट्जरलैंड है, जिसे मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से जाना जाता है। मणिपुर को भारत का मिनी स्विट्जरलैंड माना जाता है। यहां की खूबसूरत पूरे विश्व में विख्यात है। पर्यटक के बीच यहां के कांगलेपाटी, लोकटक झील काफी मशहूर है। यहां के व्यूज भी देखने लायक होते हैं।