निधि समर्पण अभियान ने पकड़ी रफ्तार,लोगों में उत्साह
बाराबंकी (सुधीर निगम)।
आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचारक ने घर-घर किया सम्पर्क। विभिन्न बस्तियों में रामदूतों कई टोलियों ने किया धन संग्रह। फोटो। बाराबंकी।निधि समर्पण अभियान ने जिले में रफ्तार पकड़ ली है। सुबह से लेकर शाम तक कार्यकर्ताओं की टोलियां बस्ती-बस्ती, घर-घर जाकर अयोध्याधाम में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह कर रही हैं।नगर के बाल्मीकि नगर में आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचारक ने भी घर-घर जाकर धन संग्रह किया। रविवार को जिले में निधि समर्पण अभियान के लिए घर-घर सम्पर्क अभियान की शुरुआत रेलवे स्टेशन रोड स्थित बाल्मीकि नगर मोहल्ले में हुई।आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचारक अनिल ने मोहल्ला स्थित मन्दिर में महर्षि बाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यर्पण करके सम्पर्क अभियान की शुरुआत की।इसके उपरांत क्षेत्रीय प्रचारक की अगुआई में निकली टोली ने घर-घर जाकर राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह किया। कई स्थानों पर धन संग्रह के लिए निकली टोली का फूल माला पहनाकर स्वागत भी किया।नगर के अभियान प्रमुख सन्तोष सिंह ने बताया कि निधि समर्पण अभियान पूरे जोर-शोर से चल रहा है।इसके लिए सभी संबंधित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। रविवार को नगर में कुल 36 टोलियां अलग-अलग बस्तियों में निधि संग्रह के लिए निकाली गईं।उन्होने बताया कि आने वाले दिनों में और अधिक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संग्रह अभियान से जोड़ा जाएगा।बाल्मीकि नगर में जिला प्रचारक कृष्ण कुमार,नगर प्रचारक शिवपूजन ,ज्ञानू सिंह, शिवा मौजूद रहे।
No Comments Yet
You must log in to post a comment.