पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट एक घायल

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौली गौसपुर बाराबंकी। थाना सफदरगंज क्षेत्र के रामपुर भवानीपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें एक घायल है। पुलिस के अनुसार 22 म ई की शाम 7:30 बजे पुरानी रंजिश को लेकर अख्तर हुसैन को गांव के ही मोहम्मद सुफियान, अयान तथा अमान ने एक राय होकर गांव की गलियों में दौड़ा दौड़ा के पिटा है। पीड़ित की शिकायत पर सफदरगंज पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्रार्थमिकी दर्ज किया है।